हरदोई: गल्ला मंडी के व्यापारी की बाइक कृष्णा एसी गेस्ट हाउस के बाहर से हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के कृष्णा एसी गेस्ट हाउस के बाहर से गल्ला मंडी के व्यापारी आलोक कुमार गुप्ता की बाइक शुक्रवार रात 10 बजे चोरी हो गई बाइक चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गल्ला मंडी के व्यापारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कृष्णा एसी गेस्ट हाउस के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके वह गल्ला मंडी में अंदर चले गए।