हरदोई: शहर की बावन चुंगी के पास सांडी रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2024 शहर की बावन चुंगी के पास सांडी रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा है। एक तेज रफ्तार कार सांडी की ओर जा रही थी। बावन चुंगी के पास टीवीएस शोरूम के सामने कर अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए पोल से जा टकराई।