हरदोई: सदर बाजार रोड पर मिर्चाराम स्वीट्स के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2024 सदर बाजार रोड पर मिर्चाराम स्वीट्स के पड़ोस में कूड़े का ढेर लगा हुआ था। दीपावली की वजह से आसपास के बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे, उसी दौरान किसी पटाखे की चिंगारी कूड़े के ढेर पर गिरी जिसने कूड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आज इतनी भड़क उठी की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी और आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे वहां हड़कम्प मच गया। लोगों ने सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।