हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांग कल्याण समितियों की बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2024 गुरुवार 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांग कल्याण समितियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष दिव्यांगों को यूडी आईडी बनाई जाये। उपकरण वितरण के लिए कार्य योजना बनाई जाये। पेंशन हेतु सभी पात्र दिव्यांगों को पेंशन दी जाये। सभी दिव्यांगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।