ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील परिसर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बिजली व्यवस्था से परेशान अरखा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ऊँचाहार क्षेत्र के अरखा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से एक महीने के भीतर तीन बार फूंक गया, जिसके कारण लगभग सौ घरों की विधुत आपूर्ति बाधित है।बिजली व्यवस्था से आजिज होकर दर्जनों ग्रामीण बीजेपी नेता जितेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में तहसील परिसर स्थित बिजली घर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर व्यवस्था दुरुस्त की मांग की।