महागामा: नयानगर गांव में खेत में मूंग तोड़ने गए किसान की हृदयघात से मौत, घटना को लेकर गांव में पसरा मातम।
महागामा प्रखंड के नयानगर गांव में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी सरवन ठाकुर के पिता बिंदयाल ठाकुर की हृदयघात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिंदयाल ठाकुर रोज की तरह शनिवार सुबह अपने खेत में मूंग तोड़ने के लिए गए थे इसी दौरान खेत में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जब तक परिजन कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई।