मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सैनिक की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। यूपी 112 की सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी सैनिक राहुल यादव की 25 वर्षीय पत्नी नेहा यादव का शव कमरे में फंदे पर