भोगनीपुर: बर्तन बाजार पुखरायां में हनुमान जयंती पर आयोजित रात्रि जागरण, सजीव झाकियों ने लोगों का मन मोहा
पुखरायां कस्बे के बर्तन बाजार स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती पर भक्तों ने मंदिर को फूलों से सजाया। देर शाम आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे कानपुर की पुलकित शर्मा जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। वहीं सिंदूरी हनुमान समेत अन्य सजीव झांकियां प्रस्तुत की।