बिसवां: डीजल-पेट्रोल संकट से बिसवां नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें
Biswan, Sitapur | Mar 26, 2026 बिसवां नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डीजल और पेट्रोल का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। बिसवां, रेउसा, खरौहा और चंद्रसेनी क्षेत्र के फ्यूल स्टेशनों पर ईंधन की कमी के चलते लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो चुका है और पेट्रोल भी सीमित मात्रा में दिया जा रहा है।