देहरादून: आतंकी घटना के बाद दून पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया, नगर से देहात तक की सघन चैकिंग की कार्रवाई
दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद दून पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चैकिंग कि कार्रवाई कि। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चैक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।