देहरादून: बिजली चोरी रोकने के लिए UPCL ने लिया बड़ा फैसला, तैनात किए जाएंगे पीआरडी के जवान, जानें पूरा प्लान
प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करने वाली यूपीसीएल की विजिलेंस के साथ अब पीआरडी जवान भी रहेंगे। यूपीसीएल मुख्यालय ने 16 पीआरडी जवानों को रखने की अनुमति दे दी है। इनमें से आठ जवान गढ़वाल और आठ जवान कुमाऊं जोन में रखे जाएंगे। यूपीसीएल की विजिलेंस टीमों के लिए कहीं छापा मारने, बिजली चोरी पकड़ने के दौरान मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं।