देहरादून: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटकों के लिए नई सुविधा, कैश एंट्री से मिलेगी राहत
देहरादून के मसूरी की माल रोड पर एंट्री के लिए अब पर्यटकों के वाहनों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद ने माल रोड बैरियर को अत्याधुनिक बनाने के लिए फास्टैग आधारित एंट्री सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। अगले दो महीनों में यह सुविधा शुरू होने की संभावना है।