अमौर: अमौर -विष्णुपुर पंचायत के पंचायत सचिव ने हड़ताल अवधि में निकाले ₹38 हजार, कार्रवाई शुरू
Amour, Purnia | May 17, 2026 अमौर -पंचायत सचिवों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत से सरकारी राशि निकासी का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव नाजिम अंसारी पर हड़ताल अवधि में पंद्रहवीं वित्त योजना मद से 38 हजार रुपए निकासी करने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है ।