गढ़वा: गढ़वा में डीसी की गाड़ी जाम में फंसी, ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना
Garhwa, Garhwa | Apr 24, 2026 गढ़वा में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। बुधवार रात उपायुक्त अनन्य मित्तल खुद जाम में फंस गए, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।जानकारी के अनुसार, अस्पताल निरीक्षण से लौटकर कल्याणपुर स्थित आवास जा रहे डीसी की गाड़ी जीपी प्लाजा के पास करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। सड़क पर तीन चारपहिया वाहनों के बेतरतीब तरीके से