मिहींपुरवा: महदेवा स्थिति बाबा बूढ़ेस्वर नाथ मन्दिर में लाखों की संख्यां में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक,तैनात रही पुलिस
महदेवा स्थित बाबा बूढ़ेस्वर नाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। कांवरियों का जत्था गैर जनपद एवं पड़ोसी देश नेपाल से जलाभिषेक के लिए पहुंचा। मान्यता है कि यह पांडव कालीन शिव मंदिर पौराणिक धरोहर को संजोए हुए हैं।