भोरे: नरेंद्र डूमर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान,निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई गई शपथ
भोरे प्रखंड क्षेत्र के नरेंद्र डूमर में भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में संचालित नेहरू युवा केंद्र गोपालगंज के सौजन्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। रविवार को आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दिखाकर निर्भीक होकर मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई।