भोरे: कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े के शव को PM कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुआ दाहसंस्कार, परिजनों में मचा कोहराम
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े हत्याकांड में दोनों शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया गया। गांव में जैसे ही प्रेमी जोड़े का शव पहुंचा देखने के लिए भीड़ उमड पड़ी। यहां तक लड़की के शव को कंधा देने हेतू कोई भी आगे नहीं आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने खुद अपनी मौजूदगी में दाहसंस्कार संपन्न कराई।