भोरे: राजपुर नहर पुल के पास 11 पेटी देसी शराब बरामद कर पुलिस ने भोरे थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
श्रीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात राजपुर नहर पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 11 पेटी देसी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 107.80 लीटर बंटी बबली नामक शराब बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भगवानपुर निवासी अभिमन्यु राजभर है।