मथुरा: शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या करने वाले दो और कातिल गिरफ्तार
मथुरा की बाल्मीकि बस्ती में सड़क पर शराब पीने का विरोध करने पर महिला राजवती की बेरहमी से हत्या करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस इस मामले में पहले भी दो मुख्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है बताया गया कि गोविंद नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकुल रेस्टोरेंट, नया बस स्टैंड के पास से आशू उर्फ डोरी और ऋषि उर्फ कमल को दबोच लिया।