बेगुं: बेगूं में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में पारसोली थाना के पास गुरुवार को हाईवे-27 पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, अमरपुरा निवासी 70 वर्षीय प्रभूलाल धाकड़ सड़क पार कर रहे थे, तभी स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक हर्षवर्धन सिंह भी घायल हुआ।