बनमनखी: बनमनखी में स्वास्थ्य संस्थानों की जांच में कई जगह गड़बड़ी हुई उजागर
जिला अधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न निजी क्लिनिक, अस्पताल और जांच केंद्रों की जांच की। टीम सबसे पहले पोखर महार स्थित नंदलाला सेवा सदन पहुंची, जहां चिकित्सक डॉ. प्रियंका कुमारी और डॉ. प्रभात कुमार से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई। इसके बाद टीम डॉ. वरुण कुमार के ओपीडी क्लिनिक पहुंची, जहां मरीजों से पूछताछ के साथ का