सैदपुर: वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान जा रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिजनों में कोहराम
सैदपुर थानाक्षेत्र के सैदपुर-भीमापार मार्ग पर स्थित इस्माईलपुर में शुक्रवार की सुबह हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौहरगंज स्थित श्मशान घाट जा रहे थे, उसी एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।