विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव में भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत, छह आरोपित अब भी फरार।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग मोहन गुप्ता की मौत के एक सप्ताह बाद भी मामले के छह नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 14 जून को जमीन पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था