नवगछिया: नवगछिया दुर्गा मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के दौरान नवगछिया दुर्गा मंदिर में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से माता की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर में नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।