थाना जैदपुर पुलिस ने मंगलवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नरेन्द्र गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू निवासी ग्राम टेसुआ सलेमचक थाना जैदपुर को डेहवहुआ बाबा मन्दिर के पास गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।