घुवारा: सेवार के किसान की बेटी बनी महिला आरक्षक, ट्रेनिंग के बाद गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
छतरपुर जिले के ग्राम सेवार निवासी किसान छोटेलाल शुक्ला की 23 वर्षीय बेटी सोनम शुक्ला का चयन मध्यप्रदेश पुलिस में महिला आरक्षक पद पर हुआ है। इंदौर से प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीजे, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। घर पहुंचकर सोनम ने अपने माता-पिता का सम्मान किया, जिससे परिवार भावुक हो गया।