घिरोर: औछा में अवैध क्लिनिक पर प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
औछा कस्बा में एक अवैध क्लिनिक पर एटा निवासी महिला की प्रसव के एक दिन बाद मौत हो गई संचालक शव को बाहर रखकर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजो जनपद एटा के गांव रिजोर निवासी रवि यादव की ससुराल भगवानपुर में है