मरवाही: जीपीएम जिले के छोटकीरेवार में एक ही कमरे में चल रही पांच कक्षाएं, बच्चों की शिक्षा हो रही प्रभावित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कई ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। कहीं पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित हो रही हैं, तो कहीं जर्जर भवन और गिरते छज्जे बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। यह तस्वीर जीपीएम जिले के ग्राम आमाडोब के छोटकी रेवार की है।