पन्ना: जीतू पटवारी जेल में जिससे मिले, जमानत के बाद लापता, भाई ने बताया जान का खतरा, वन विभाग ने कहा- हमने किया गिरफ्तार
Panna, Panna | May 12, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ किसानों की आवाज उठाने वाले नेता अमित भटनागर को जेल से छूटते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने फिर गिरफ्तार कर लिया। उन पर बिना अनुमति प्रतिबंधित कोर क्षेत्र 'दोंधन' में घुसने और प्रदर्शन करने का आरोप है।