सगड़ी: महराजगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित मेउड़िया गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के पास बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।