रीठी: सीमित संसाधनों में बड़ा विकास: वसुधा पंचायत बनी मिसाल
Rithi, Katni | Apr 3, 2026 कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वसुधा इन दिनों अपने उत्कृष्ट विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। जिला पंचायत सीईओ हरसिमनप्रीत कौर ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर नवनिर्मित डैम और पर्यटकों के लिए बनाए गए रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों ने अधिकारियों को काफी प्रभावित किया