जयपुर: नारायण विहार थाना इलाके में स्थित होटल एसआर में शेयर मार्केट कारोबारी गुरुप्रसाद की हत्या उनके 5 दोस्तों ने मिलकर की
Jaipur, Jaipur | Jun 24, 2026 नारायण विहार थाना इलाके में स्थित होटल एस आर में शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद की मंगलवार रात करीब 12:00 बजे हत्या कर दी गई जिसकी सूचना पुलिस ने सुबह 3:00 बजे उनके परिजनों को दी हत्या करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपना परिचय दिया और बताया कि सोते हुए गुरु प्रसाद के ऊपर हमने ही हमला करके उसकी हत्या कर दी है पुलिस की जारी है तलाश।