सैदपुर: सादात में नन्हें बच्चों के स्कूल में मृत गोवंश को दफनाने की तैयारी पर बवाल, विरोध के बाद हटाया गया शव, वीडियो हुआ वायरल
सादात में बेहद हैरान कर देने वाला व संवेदनशील मामला सामने आया, जिससे नगर पंचायत की जमकर छिछालेदर हुई। नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर पंचायत द्वारा स्कूल परिसर के भीतर मृत गोवंश को दफनाने की तैयारी की जाने लगी। जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो शव हटाया गया।