परसिया: मयूर वन पंप के पास मिला युवक का शव, वार्ड 12 बाबू लाईन का था मृतक
नगर के वार्ड 13 के मयूर वन में पंप के समीप युवक का शव पाया गया। शुक्रवार को शाम सात बजे जंगल से घूमकर लौट रहे व्यक्तियों ने शव को देखा। पुलिस को सूचना दी गई है। सोशल नेटवर्क के माध्यम से शव की पहचान हो सकी। मृतक धर्मेंद्र वार्ड 12 बाबू लाईन में दुर्गा मंदिर से कन्या शाला जाने वाले मार्ग का निवासी था। मयूर वन में महादेवपुरी कोयला खदान का बोर है।