लोकेशन/रायबरेली
मौत के साए में जी रहे हैं सरकारी स्कूल के बच्चे जिम्मेदार बेखबर
रायबरेली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। राही ब्लॉक के सुलखियापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की छतें और दीवारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद रोज़ सैकड़ों मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय की जर्जर स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में भवन की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उधर, ग्राम युवा शक्ति क्लब सुलखियापुर के संचालक आदित्य मौर्य 'दद्दा' और क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।लोगों ने कहा बच्चों की सुरक्षा से बड़ा को�