डूंगला: बड़ी सादड़ी में वाल्मीकि प्रीमियर लीग का समापन, रॉकस्टार टीम बनी चैंपियन
चित्तौड़गढ़। वाल्मीकि प्रीमियर लीग सीजन-5 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार रात समापन हुआ। फाइनल में रॉकस्टार टीम ने जय भेरूनाथ टीम को 10 विकेट से हराकर खिताब जीता। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को स्वर्गीय राजमल चौहान की स्मृति में ट्रॉफी दी गई। रणवीर जादू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।