बीना: दर्जनों परिवार पहचान, आवास और शिक्षा के लिए भटक रहे, तहसील में एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | May 12, 2026 अपने ही देश में मेहमान बनकर जीने को मजबूर दर्जनों परिवार न घर, न दस्तावेज, न बच्चों का भविष्य। यह दर्द भरा सच है बीना के ग्राम मुहासा का।मंगलवार को इन पीड़ित परिवारों ने एसडीएम रवि श्रीवास्तव की जनसुनवाई में पहुंचकर रो-रोकर मदद मांगी। ये परिवार बरसों से दर-दर भटक रहे हैं। उनके पास न रहने को छत है, न पहचान के दस्तावेज। और नाही बच्चों को मिल रही शिक्षा।