अंबाह: रामचंद्र के पुरा में दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और कैमरे चुरा ले गए
Ambah, Morena | Apr 30, 2026 रामचंद्र के पुरा में चोरों ने दीवार तोड़कर घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और चार कैमरे चोरी कर लिए। माता प्रसाद और चंद्रकला सुबह जागे तो घर बिखरा मिला। पीछे खेत में सूटकेस मिले, पर जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।