डुमरा: सीतामढ़ी: भारत गैस एजेंसी में अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर
सीतामढ़ी शहर स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन समय पर गैस वितरण नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।