बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के न्यू अछल्दा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर दिबियापुर थाना क्षेत्र के युवक ने दी जान
अछल्दा। थाना क्षेत्र के न्यू अछल्दा डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटा दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।