बीकानेर: गंगानगर में बीती रात हिस्ट्रीशीटर पर कुछ युवकों ने किया हमला, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीती रात अपने दोस्त को पीजी में छोडऩे आए गंगानगर के एक हिस्ट्रशीटर पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दी, लोहे की रॉड से वार कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। उस पर तलवार से भी वार किए। उसे गंभीर हालत में गंगानगर जिला अस्पताल लाया गया। जहां से पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अलसुबह दम तोड़ दिया।