बलरामपुर: ओंकारनगर में गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क, हुआ जनजागरण अभियान
बलरामपुर शनिवार “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के तहत ग्राम पंचायत जरहाडीह के ओंकारनगर में बैठक एवं गांव भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और जनजागरण का संदेश पहुंचाया।