बेलदौर: रोहियामा गांव में मारपीट कर महिला को किया घायल, थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद रिजवान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पत्नी को घायल कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घटना शनिवार के संध्या छह बजे के करीब की बताई जा रही है। घायलावस्था में उसने अपने पत्नी का इलाज स्थानीय पीएचसी में