कटरा: सकरी गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना बुधवार देर रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके से पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज हेतु कटरा पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।