श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद भदोही में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण एवं श्री सुमित त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में स्वाट टीम/थाना सुरियावां पुलिस को एक ब्लाइंड मर्डर के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। स्वाट टीम/थाना सुरियावां पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-225/2026, धारा-103(1), 238(क) BNS में सम्मिलित 02 अभियुक्तों को आज दिनांक 16.07.2026 को कलिंजरा मोड़, मतेथु स्थित कुसुमांजली आई0टी0आई0 कॉलेज के पास थाना सुरियावां क्षेत्र से गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur
1 views | Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026