घोड़ाडोंगरी: भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में महिला पदयात्रा, घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने लिया भाग
बुधवार सुबह 11 बजे Bhopal स्थित एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। यह पदयात्रा संसद में विपक्ष द्वारा अधिनियम पर कथित बाधा उत्पन्न करने के विरोध में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन जताया।