अजीतमल: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का सात साल पुराना मामला, ₹35 हजार
लगभग सात वर्ष पूर्व अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर 11 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने निर्णय सुनाया। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने इस घृणित अपराध के दोषी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही उस पर 35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। उक्त मामले में अभियोजन क