मोकामा: इश्क में नाबालिग की हत्या, मोकामा थाना क्षेत्र से चार गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Apr 22, 2026 ख़बर मोकामा से है जहां एक नाबालिग लड़का 16 वर्षीय अंशु कुमार पिछले एक महीने से लापता था। इस बाबत मोकामा थाना कांड संख्या 145/ 26 दर्ज करते हुए अनुसंधान किया तो हैरान कर देनेवाली कहानी सामने आई। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने बुधवार लगभग 1बजे बताया कि अंशु कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है इस मामले में चार को गिरफ्तार किया गया।