मंझनपुर: करारी में तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली और दिलाई नशामुक्ति की शपथ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ. ए.एच. रिजवी डिग्री कॉलेज, करारी के एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भव्य जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में तंबाकू छोड़ने की इच्छा जागृत करना तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने का संदेश देना रहा।