बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बशीरगंज क्षेत्र से कोतवाली नगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद तीनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।